गढ़वा : जिले के रमना थाना क्षेत्र के चुन्दी में युवक ने जहर खा कर आत्महत्या कर लिया।
घटना के संबंध में मृतक का बहनोई ने बताया कि राजेश साहू उम्र 30 वर्ष शराब पीकर हमेशा घर में पत्नी से लड़ाई करते रहता था। आज पुनः उसी बात को लेकर दोबारा विवाद हुआ, जिसमें राजेश साव ने सल्फास खा लिया। आनन-फानन में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के कुछ देर बाद मृत्यु हो गई। गढ़वा पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।