बंशीधर नगर : हैप्पी क्लब की बैठक ओल्ड स्टेट बैंक के समीप आयोजित हुई। इस दौरान क्लब के तत्त्वाधान में बंशीधर बैडमिंटन लीग कराने का निर्णय लिया गया।
जानकारी देते हुए क्लब के नीरज सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होगा। एकल व डबल दो फॉरमेट में मैच होगा। लीग में एंट्री के लिए 501 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। विजेता को ट्रॉफी के साथ 31 सौ व उपविजेता को 21 सौ रुपये का इनाम दिया जाएगा। नीरज ने बताया कि सभी मैच रात 7 बजे से खेला जाएगा। सभी मैच तीन सेट और 21 पॉइंट का होगा। मैच के लिए बैडमिंटन कोर्ट बना दिया गया है। लीग के सफल संचालन के लिए समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें नीरज सिंह को अध्यक्ष के अलावे विकास कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार को सदस्य बनाया गया है।