बंशीधर नगर : नवयुवक क्रिकेट क्लब के तत्वधान में प्री क्वार्टर मैच का पहला मैच पतरिहा बनाम सूर्या क्रिकेट क्लब पाल्हे के बीच खेला गया। जिसमें पतरिहा के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 79 रन बनाए। जिसके जवाबी पारी खेलने उत्तरी पाल्हे की टीम 14 ओवर में 59 रन पर ऑल आउट हो गई। पतरिहा के टीम ने 21 रनों से मैच को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द विकास कुमार को श्री राम दुबे के द्वारा दिया गया। अंपायर आशीष कुमार यादव और चंदन पासवान स्कोर पंकज कुमार यादव कॉमेंटेटर अनिल पासवान, धनंजय पासवान, विनोद पासवान, सुरेश पासवान, जितेंद्र कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, जय कुमार यादव, नक छेदी मेहता, भागवती चंद्रवंशी, प्रेम भुइया, सुनील कुमार शर्मा, सुदेश्वर विश्वकर्मा, दिनेश गुप्ता, अखिलानंद दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।