whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281314
Loading...


पंचायत प्रतिनिधियों का कार्य विस्तार आधे प्रतिनिधियों के साथ धोखा : गोरख

location_on खरौंधी access_time 11-Jan-21, 08:54 PM visibility 653
Share



पंचायत प्रतिनिधियों का कार्य विस्तार आधे प्रतिनिधियों के साथ धोखा : गोरख


देवेंदर पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : गढ़वा जिला उपप्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को कार्य विस्तार देकर जिसे राज्य के तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को नव वर्ष का तोहफा बता रही है, वह आधे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ धोखा है। उन्होंने इस कार्य विस्तार में उप मुखिया, उप प्रमुख और जिला परिषद के उपाध्यक्ष को शामिल नहीं करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों के विघटन के पश्चात राज्य सरकार कार्यकारी व्यवस्था के तहत पंचायतों के तीनों स्तर पर मुखिया, प्रमुख व जिला परिषद के अध्यक्ष को उक्त स्तर पर अध्यक्षीय कार्य विस्तार देकर व उनसे संबंधित कमेटी के सदस्यों को कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में उनकी भूमिका तयकर अपनी खूब वाहबाही तो लूट रही है।
लेकिन पंचायत के तीनों ही स्तर पर उप मुखिया, उप प्रमुख और जिला परिषद के उपाध्यक्ष के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर इस प्रकार के पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान कर रही है। जिसे राज्य के तमाम उपमुखिया, उपप्रमुख व जिला परिषद के उपाध्यक्ष कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि इससे राज्य भर के उप मुखिया, उप प्रमुख और जिला परिषद के उपाध्यक्ष सभी लोग सरकार की इस उपेक्षापूर्ण एवं दोरंगी नीति से आहत हैं। राज्य के सभी उप मुखिया, उपप्रमुख और जिला परिषद के उपाध्यक्ष सरकार के इस दोहरे मापदंड का कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के बीच इस प्रकार के भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर पंचायत प्रतिनिधियों के बीच फूट डालने का कुत्सित प्रयास कर रही है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुखिया, प्रमुख जिला परिषद के चेयरमैन व उनसे संबंधित तीनों स्तर की कमेटी के सदस्यों के कार्य विस्तार और भूमिका के संबंध में सरकार की वैकल्पिक व्यवस्था का वे स्वागत करते हैं। लेकिन इस वैकल्पिक व्यवस्था में राज्य के तमाम उप मुखियाओं, उपप्रमुखों और जिला परिषद के उपाध्यक्ष को भी शामिल कर उनके कार्य वह भूमिका तय की जानी चाहिए। अगर सरकार इस दिशा में इस जनवरी माह में कोई फैसला नहीं लेती है तो राज्य के तमाम उप मुखिया, उप प्रमुख और जिला परिषद उपाध्यक्ष के साथ सरकार के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक की अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की तरह अधिकार एवं भूमिका हम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भी राज्य सरकार तय नहीं कर देती।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस भेदभाव पूर्ण रवैया के विरूद्ध वह लोग न्यायालय में पीआईएल दाखिल कर भी न्याय की मांग करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play