बिशुनपुरा : नाबालिक लड़की को लेकर फरार आरोपी को बिशुनपुरा पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिशुनपुरा प्रखंड के पतिहारी गांव निवासी सरफराज अंसारी ने बगल के गांव के ही नाबालिक लड़की को शादी के झांसे देकर बहला फुसला कर भाग ले गया था, जिसे बिशुनपुरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इधर लड़की के पिता थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मेरी पुत्री पिछले शनिवार की शाम में साग खोटने खेत में गयी थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किया लेकिन नही मिली, उसके बाद पता चला कि पतिहारी गांव के सरफराज अंसारी ने बहला फुसला कर मेरी नाबालिक पुत्री को भगा ले गया है।
वहीं थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने बताया कि थाना कांड संख्या 3/21 366 ऐ आईपीसी पॉस्को एक्ट के तहत गिफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।