गढ़वा : जिला नियोजनालय गढ़वा के कार्यालय परिसर में भर्ती कैंप का आयोजन किया गया।
उक्त भर्ती कैंप में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों क्रमशः ज्योति नर्सिंग होम गढ़वा, स्पंदाना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड गढ़वा व AISECT इंपावरमेंट इंटरप्राइजेज गढ़वा ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा विभिन्न ट्रेडों में कुल 1202 रिक्तियां प्राप्त थी। विद्युत होगी जिले में आयोजित भर्ती कैंप में 790 बेरोजगार अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र प्राप्त किया गया, जिसमें 284 बेरोजगार अभ्यार्थीयों को शॉर्टलिस्ट किया गया वहीं 167 अभ्यार्थियों को ऑफर लेटर उपलब्ध कराया गया जिसमें आईटीआई के तहत फीटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, ड्राइवर, स्वीपर, सिलाई मशीन ऑपरेटर, क्रेडिट असिस्टेंट के पद शामिल है।
इस भर्ती कैंप के आयोजन में मुख्य रुप से जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार, अनिरुद्ध सिंह, नवनीत कुमार, अजय शर्मा, विरेंद्र मांझी, रंजीत वर्मा, अजीत, जितेंद्र, रमेश, प्रमोद समेत अन्य उपस्थित थे।