बंशीधर नगर : स्थानीय जलक्रांति भवन में सोमवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77 वां जन्म दिन मनाया। झामुमो कार्यकर्ताओ ने शिबू सोरेन के चित्र के समक्ष जन्मदिन का केक काटा।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पासवान ने कहा कि अलग झारखण्ड राज्य बनाने के लिए व झारखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए दिशोमगुरु शिबू सोरेन ने जो प्रयास किया है, यह अनुकरणीय है। उनका सोच झारखण्ड को एक खुशहाल राज्य के रूप में विकसित करना है।इस दिशा में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रयासरत है।उन्होंने अलग झारखण्ड राज्य बनाने में उनके द्वारा किये गए प्रयासों की चर्चा विस्तार से किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य मुकेश कुमार सिन्हा, प्रखण्ड अध्यक्ष अमर राम, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सीता राम पासवान, देवेंद्र कुमार चौबे, अजय सिंह, विनय कुमार ठाकुर, राज कुमार राम, आमोद कुमार, अब्दुल रउफ, संजय प्रसाद सहित झामुमो के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।