बंशीधर नगर : परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में 42 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सर्जन डॉ नाथुन प्रसाद ने किया जबकि ऑपरेशन कार्य मे अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, डॉ कैशर आलम, ए एन एम ममता कुमारी, राजू कुमार, नीलम लता, संचरिया तिग्गा, शैलेश ठाकुर, ओम कुमार सहित अस्पताल कर्मियों ने सहयोग किया।