मेराल : मेराल थाना अंतर्गत डीएवी लीला बच्चन पब्लिक स्कूल के मैदान में सोमवार को युवा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच लात दाग लायंस तथा लगमा की टीम के बीच खेली गई जिसमें लात दाग लायंस की टीम विजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली।
लातदाग लायंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अपनी टीमों के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए राजा ने 42 रन तथा गोलू कुमार ने महत्वपूर्ण 28 रन का योगदान दिया। लगमा की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए नीतीश कुमार ने 3 ओवर में 27 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी लगमा की टीम निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन हीं बना सकी।
लगमा की ओर से कप्तान आलोक कुमार ने 37 रन की पारी खेली। इस तरह से लातदाग लायंस की टीम ने 37 रन से मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच में 42 रन बनाने वाले राजा को मैन आफ द मैच तथा लगमा टीम के कप्तान आलोक कुमार मैन ऑफ द सीरीज रहे। विजेता तथा उपविजेता टीम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा डीएवी लीला बचपन पब्लिक स्कूल के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा प्रोफेसर किशोरी मोहन मिश्र डॉक्टर लाल मोहन हरे कृष्ण मेहता हीरा पासवान अवधेश यादव आदि लोगों ने मेडल देकर सम्मानित किया।
लोगों को संबोधित करते हुए सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि खेल शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है इसके माध्यम से जुड़ा अपने भविष्य को ऊंचाइयों की ओर ले जा सकते हैं।
उन्होंने अपनी ओर से खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने कहा की खेल से जहां अनुशासन की सीख मिलती है वही शारीरिक तथा बौद्धिक विकास भी होता है। प्रोफ़ेसर किशोरी मोहन मिश्रा, डॉक्टर लाल मोहन, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, कैलाशपति मिश्र, हरे कृष्ण मेहता, आदि लोगों ने भी सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिनव मिश्रा, सचिव राजेश पासवान, कोषाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष चंदन मेहता आदि को बधाई दी तथा खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
आयोजन समिति के नवल मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली। विजेता टीम को मेडल के साथ 11,000, उपविजेता टीम को मेडल एवं 55 सो रुपए नगर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र कुमार मिश्रा तथा कमेंट्री प्रतीक मिश्रा एवं शक्ति कुमार सौरभ मिश्रा एवं शशांक मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नंदू पासवान, राम केश्वर पासवान, श्रवण विश्वकर्मा, पारस विश्वकर्मा, राजीव रंजन कुशवाहा, आनंद चौधरी, गया यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।