धुरकी : प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश पासवान व विधायक प्रतिनिधि अखिलेश यादव ने करीमन भुइयां के घर से हल्दी दामर होते सुरक्षित वन सीमा तक पांच लाख रूपये के प्राक्कलन से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उक्त प्रतिनिधियों ने कहा की इस टोले के रहवासियों को पंचायत की मुख्य सड़क मे आने मे बहुत परेशानी होती था, वहीं बरसात के दिनों मे तो और भी अधिक परेशानी हो रही थी। उन्होंने यह भी कहा की मनरेगा से बन रही सड़क मे मजदूरों को काम भी मुहैया हो गया है, वहीं सड़क के निर्माण होने से लोगों को आवागमन करने मे सुविधा होगी। इस दौरान ग्रामिण आनंद गिरी, सुरेन्द्र यादव के अलावा कई लोग मौजूद थे।