बंशीधर नगर : समाजसेवी विजय कुमार केशरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का 63 वां जन्म दिवस भाजपाइयों ने केक काटकर मनाया। केक रमुना प्रखंड के सिलीदाग गांव निवासी दिव्यांग जितेंद्र विश्वकर्मा ने काटा। इस अवसर पर विजय कुमार केशरी के द्वारा 10 दिव्यांगों के बीच वैशाखी का वितरण किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबूलाल मरांडी के उज्जवल भविष्य व दीर्घायु जीवन की कामना किया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड के गांधी के नाम से जाने जाने वाले बाबूलाल मरांडी ने अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में राज्य को विकसित व सशक्त बनाने के लिए कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा था।
समारोह की अध्यक्षता मो० नईम खलीफा ने किया तथा संबोधित विजय कुमार केशरी, भाजपा के जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, सीताराम जायसवाल, नारद मुणि बैठा, प्रताप जायसवाल, मुकेश कुमार चौबे, अश्विनी कुमार आदि ने किया।
मौके पर प्रकाश चंद्र सेठी, ईश्वरी प्रसाद, आनंद प्रकाश, अशोक कुमार सेठ, विभूति भूषण चौबे, सोबरन चंद्रवंशी, सुधीर कुमार प्रजापति, दिनेश विश्वकर्मा, सलीम अंसारी, राहुल देव पाल, नीरज कुमार, अनिल कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।