भवनाथपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को 39 गर्भवती महिलाओं का आयुष डॉक्टर नितेश भारती, अभिनीत विश्वास और नेत्र सहायक सोनी कुमारी के द्वारा एएनसी की जांच किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का हेमोग्लोबिन, थायराइड, ब्लड सुगर, एचआईवी, ब्लड ग्रुप आदि की जांच की गई।
इन गर्भवती महिलाओं को उनके घर से अस्पताल तक सुरक्षित सहिया की देखरेख में लाया गया था, जबकि अस्पताल में सभी को पौष्टिक नास्ता का पॉकेट भी दिया गया।
मौके पर बीटीटी धर्मजीत राम, सहिया कुसुम देवी, फुलपति देवी, किरण देवी, रीता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी उपस्थित थे।