whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27477552
Loading...


सगमा में धान की खरीदी हुआ शुरू

location_on सगमा access_time 11-Jan-21, 06:25 PM visibility 648
Share



सगमा में धान की खरीदी हुआ शुरू


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम में सोमवार से धान क्रय केंद्र में धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। धान क्रय केंद्र का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, राजेश बैठा, धर्मजीत यादव, जिप स. नंद गोपाल यादव, मुखिया नारायणदास यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव आदि कई लोगों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व फीता काट कर किया। मौके पर जिप स. नन्दगोपाल यादव ने कहा कि धान की खरिदारी झारखंड सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी योजना है। किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत मिले, इसके लिये सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है। यह पुर्णतः किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से यहां के किसानों को अपनी धान बेचने में काफी सुविधा होगी।
विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुल जाने से यहां के किसानों को काफी सहूलियत होगी। धान क्रय केंद्र काफी देर से खुल रहा है, जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़रहा है। श्री ठाकुर ने एफसीआई कर्मियों से समय एवं नियम संगत धान की खरीदारी करने की बात कही। मौके पर बीसीओ राममोहन रस्तयोगी ने बताया कि धान खरीदी कार्य क्रय केंद्र में 31 मार्च 2021 तक की जाएगी। वर्तमान में सरकार द्वारा साधारण धान की कीमत 18. 68 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है। जबकि बोनस के रुप में उन्हें 1.82 रुपये दिये जायेंगे। इस तरह धान की खरिदारी 20. 50 रुपये प्रति किलो कि दर से की जा रही है। धान खरीदने के मानक के संबंध में उन्होंने बताया कि धान निबंधित किसान से ही खरीदा जाएगा।
एसएमएस प्राप्ति के बाद टोकन निर्गत के उपरांत केंद्र पर धान खरीदा जाएगा। निबंधित किसान का आधार कार्ड, जमीन लगान रसीद, बैंक खाता प्रतिलिपि तथा मोबाइल नंबर होना आवश्यक है़। किसानों के राशि का भुगतान आरटीजीएस /एनईएफटी /पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाता में किया जाएगा। उपस्थित किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि किसान अपने धान को सरकारी क्रय केंद्र में ही बेचें। सरकार बिचौलियों की अपेक्षा दोगुने दाम में किसानों से धान खरीद रही है वे इसका लाभ उठाएं। मौके पर जिले से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रूपेश कुमार तिवारी, डिपो इंचार्ज दिनेश कुमार, नीरज कुमार, भाजपा नेता राजेंद्र यादव, किसान सुभाष यादव, श्याम बिहारी जयसवाल, चंदन यादव, दीपक यादव, अमोल यादव, रमोद प्रसाद, सतीश यादव, फुलू यादव, अरुण यादव, रविरंजन यादव समेत कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play