बरडीहा : बरडीहा थाना के मझिगावां में कल लालमोहन रजवार ने अपनी पत्नी गौरी देवी को घरेलू विवाद में साबल से मारकर हत्या कर दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दीया है ।
दरअसल बरडीहा थाना अंतर्गत ग्राम मझिगावां निवासी लालमोहन रजवार पिता स्व. महादेव रजवार ने आपसी घरेलू विवाद को लेकर अपनी पत्नी गौरी देवी की लोहे के साबल से मारकर हत्या कर दी। इस घटना के संबंध में मृतिका के पिता द्वारा एक लिखित आवेदन बरडीहा थाना में दी गयी। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार बरडीहा थाना प्रभारी सुमंत कुमार राय द्वारा खुद सशत्र बल के साथ मौके पर पहुँच कर, त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उदभेदन कर, आरोपी लालमोहन रजवार पिता स्व. महादेव रजवार ग्राम मझिगवां थाना बरडीहा जिला गढ़वा को महज 4 घंटे के अंदर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
इस घटना के संबंध में बरडीहा थाना कांड संख्या 01/21 दिनाँक 10/01/21 धारा 302 भा.द.वी. दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त लालमोहन रजवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।