whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27486275
Loading...


केवल किंग बना एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

location_on मेराल access_time 10-Jan-21, 07:22 PM visibility 654
Share



केवल किंग बना एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव में जीपीएस ग्राउंड में चल रहे 15 दिनों से एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला भारत गैस एजेंसी एवं केवाल किंग के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला की शुरुआत क्लब के कमेटी द्वारा शीर्ल्ड कप के साथ झांकी निकाल कर मैच ग्राउंड में घुमाया गया। तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ करवाया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत गैस एजेंसी की और से विपिन कुमार ने 11 गेंद पर 31 रन के साथ अच्छी शुरुआत की उनके और साथी खिलाड़ियों के मदद से टीम 148 रन 8 विकेट खोकर बनाया। केवाल किंग के टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आसिफ ने 5 विकेट चटकाया। जवाबी पारी खेलने उतरी केवाल किंग के टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट खोकर सीमित ओवर में ही जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
केवाल किंग की ओर से सिद्धू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 76 रन का योगदान दिया पवन ने 29 रन बनाते हुए उनका बखूबी साथ निभाया। शील्ड एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है, यहां की स्थिति को देखते हुए खेल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्टेडियम का निर्माण करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने स्थानीय मुखिया दुखन चौधरी को इस मैदान को सुंदरीकरण करने पर बधाई दी। आर के पब्लिक के निदेशक व भाजपा नेता अलखनाथ पांडे ने कहा कि इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हर वर्ष करते हैं और खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अच्छा प्लेटफार्म देते हैं छेत्र के खिलाड़ियों को कॉस्को गेंद की जगह अब डीयूज़ बॉल खेलने की जरूरत है।
सुदूरवर्ती क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने कमेटी के मांग के अनुसार क्षेत्र के सांसद महोदय से इस फील्ड के बारे में अवगत करा कर इस को बेहतर बनाने के लिए मांग रखेंगे। श्री पांडे ने कमेटी को अंग वस्त्र एवं पगड़ी के साथ 51 सो रुपए नगद सहयोग दिया। डॉ कुलदीप चौधरी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। हम सभी युवाओं को खेल से जुड़े रहने की जरूरत है। उन्होंने कमेटी को दोनों टीम के खिलाड़ियों के लिए टी शर्ट उपलब्ध कराया। इसी गांव के लाल वरिष्ठ भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने कमेटि एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से इस मैदान में युवाओं द्वारा खेल प्रतियोगिता कराया जाता है।
इस गांव के पुरखों ने राज्यपाल के नाम जमीन 5 एकड़ हाई स्कूल के लिए किया था, जिसमें आज खेल का मैदान कायम किया गया, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ता है पार्टी व सरकार में रहकर भी हमें शर्म महसूस होता है। इस गांव में 2 साल से टूटे पुलिया एवं जर्जर सड़क का निर्माण नहीं करा सका। जबकि हमारी सरकार भी है। हमारे प्रत्याशी भी हैं। बावजूद हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कितने प्रतिनिधि स्थल पर आए लेकिन कोई भी हाई स्कूल का निर्माण नहीं करा सके और न हीं खेल का मैदान का सुंदरीकरण हो पाया। इस गांव के मुखिया धन्यवाद के पात्र हैं, जो इस मैदान को अपने कार्यकाल में सुंदरीकरण कराया है। स्थानीय मुखिया दुखन चौधरी ने इस मैदान को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का जिक्र करते हुए कमेटी द्वारा इस प्रतियोगिता को कराए जाने पर खुश होकर ₹10000 नगद सहयोग राशि दिया।
भाजपा नेता सूरज गुप्ता एवं जिप सदस्य राम नरेश चौधरी ने भी अपना अपना विचार रखा। मैन ऑफ द मैच आसिफ को वही मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सिद्धू को कमेटी की ओर से प्रदान किया गया। मंच पर विराजमान नेता व जनप्रतिनिधि यो द्वारा संयुक्त रुप से विजेता टीम केवाल किंग को 20 हजार नगद के साथ विजेता कप व उपविजेता टीम भारत गैस एजेंसी को 15 हजार नगद के साथ कप प्रदान किया गया। मैच का एंपायर अमित कुमार चौबे एवं राजा पासवान ने निभाई और स्कोर शिवदत्त चौधरी द्वारा किया गया कमेंटेटर के रूप में हरेंद्र चौधरी एवं मनोहर चौधरी ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजेश चौबे, बृजेश उपाध्याय, राजू रंजन चौबे, मनोज जयसवाल, अनंत कुमार दुबे, प्रमोद कुमार चौबे,धनंजय तिवारी, कमेटी के अजीत कुमार चौबे, मुन्ना चौबे, अनिल चौधरी, मंसूर अंसारी, विजय चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, सद्दाम अंसारी, पंकज चौधरी, कमलेश विश्वकर्मा, ग्रामीण रंजीत कुमार चौबे, बिट्टू, प्रणय चौबे, मानदेव बैठा, कोमल चौधरी, गुलबास अंसारी, कौसर अंसारी, सुनील चौबे, राजबली चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में खेल के प्रति लगाव रखने वाले दर्शक उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play