धुरकी : प्रखंड के खुटिया पंचायत अंतर्गत परासपानी खुर्द गांव मे मुखिया लक्षमण यादव ने धुम प्रीमियर लीग सीजन2 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल के मैदान मे फिता काटने के बाद विधिवत तरिके से नारियल फोड़कर किया। इस दौरान मुखिया ने सभी खिलाड़ियों से औपचारिक रूप से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई किया।
मुखिया ने संबोधित करते हुए कहा की गांव के प्रतिभावान छोटे-छोटे खिलाड़ियो के द्वारा इस तरह से टूर्नामेंट का आयोजन करने से खिलाड़ियो का छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्होंने यह भी कहा की इसी तरह के आयोजन से अच्छे खिलाड़ियो की पहचान होती है, जिसके बाद पंचायत स्तर से प्रखंड स्तर तक और उसके बाद जिला राज्य मे अपनी खेल की प्रतिभा से अपना और अपने गांव व परिजनों का नाम रौशन करते हैं।
इस दौरान झामूमो अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इसराइल खान व आयोजन समिति के अध्यक्ष निवास यादव, सचिव अफरोज खान, कोषाध्यक्ष युगेश्वर पासवान के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।