whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27491161
Loading...


प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने पर चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज

location_on गढ़वा access_time 10-Jan-21, 05:15 PM visibility 658
Share



प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने पर चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज


गढ़वा check_circle
संवाददाता



तीन साल के बाद सदर थाने में हुई प्राथमिकी दर्ज गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी विनय गौड़ को तीन साल के बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। विनय गौड़ अपनी पत्नी रिंकी देवी की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तीन वर्ष से परमेश्वरी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर निशांत सिंह और नीतू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चक्कर लगाता रहा पर उसकी प्राथमिकी तीन साल बाद दर्ज की गई। तीन साल बाद उसके आवेदन पर परमेश्वरी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ निशांत सिंह और नीतू सिंह सहित अस्पताल के अन्य सहयोगियों के विरोध सदर थाना प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सदर थाने में दिए गए आवेदन में विनय गौड़ ने कहा है कि तीन वर्ष पूर्व सात जनवरी 2018 को परमेश्वरी अस्पताल में उसकी पत्नी रिंकी देवी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही के कारण हो गई थी।
उसकी पत्नी रिंकी का डिलेवरी संबंधित सभी जांच और इलाज परमेश्वरी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ नीतू सिंह एवं डॉक्टर निशांत सिंह के देखरेख में चल रहा था। डॉक्टर ने जांच के पश्चात पत्नी का पूर्ण रूप से स्वस्थ बताते हुए दस जनवरी 2018 को नॉर्मल डिलेवरी होने की बात कही गई थी। छह जनवरी 2018 को चेकअप के लिए परमेश्वरी हॉस्पिटल पहुंच कर पत्नी का चेकअप कराया। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद इंजेक्शन लगा कर बाद में आने की बात कह कर टाल दिए, उसी दिन रात्रि में दो बजे पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर लोगों ने एडमिट कर नॉर्मल डिलेवरी की बात बोल कर ऑपरेशन रूम में ले गए। 4: 23 बजे डॉ नीतू ने बच्चा होने की सूचना देते हुए खून की आवश्यकता की बात कही, मैं खून की व्यवस्था कर जब परमेश्वरी हॉस्पिटल पहुंचा तो देखा कि अस्पताल के लोगों द्वारा उनकी पत्नी को एंबुलेंस पर रखा जा रहा है।
इस दौरान उसकी पत्नी के पेट के नीचे से काफी खून गिर रहा था और पत्नी का सांस नहीं चल रहा था। मैं डॉक्टर और उपस्थित नर्सों से अपनी पत्नी के जान बचाने की गुहार लगाई तो उन्होंने बताया कि तुम्हारी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रही इसकी मौत हो चुकी है। विनय कुमार गौड़ ने कहा कि मेरी गर्भवती पत्नी जो पूर्ण रूप से स्वस्थ थी, उसके जांच के नाम पर शुरू से ही हमसे काफी आर्थिक दोहन किया गया और पैसा की उगाही के लिए पत्नी के शरीर को अनावश्यक रूप से काट छांट किया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा लापरवाही की गई, जिससे उसकी हालत काफी खराब हो गई और उसकी मौत हो गई।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play