गढ़वा : थाना क्षेत्र के प्रतापपुर खोरीडीह रोड में ऑटो पलटने से चार महिलाएं घायल हो गई हैं।
घटना के संबंध में मझिआंव थाना के सरकोनी निवासी नजराना खातून पति मनोहर खान ने बताया कि हम लोग चार व्यक्ति जिन्नत, फरहत खातून, रुकसाना खातून ऑटो में सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहाँ प्रतापपुर जा रहे थे, इसी क्रम में खोरीडीह के पास टेंपो तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हम सभी घायल हो गए। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नजराना खातून को गंभीर चोट लगने के कारण रेफर कर दिया गया है।