whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157409 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

किसानों को अनुदानित बीज के लिए करना होगा इंतजार

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-20, 10:56 PM visibility 683
Share



किसानों को अनुदानित बीज के लिए करना होगा इंतजार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में अच्छी बारिश होने के बावजूद किसानों को अनुदानित बीज के लिए अभी इंतजार करना होगा। जून के पहले सप्ताह के बाद से हो रही अच्छी बारीश के बाद वैसे किसान जो खाद-बीज के लिए सरकार के भरोसे बैठे हुए हैं, उन्हें अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि जिले में लैंप्स व पैक्स के माध्यम से खाद व बीज का वितरण अनुदानित दर पर किसानों के बीच किया जा रहा है। लेकिन पैक्स, विभाग व आपूर्तिकर्ता के निराशाजनक रवैया की वजह से अभी तक लक्ष्य के अनुरूप बीज जिले को प्राप्त नहीं हो सका है। गढ़वा जिले में राष्ट्रीय बीज निगम नई दिल्ली नामक बीज उत्पादक कंपनी द्वारा बीज की आपूर्ति की जानी है। लक्ष्य के अनुसार धान बीज 1448.50 क्विटल, मक्का बीज 500 क्विटल तथा उरद बीज 50 क्विटल गढ़वा को प्राप्त होना है।
Advertisement
लेकिन लक्ष्य के विरूद्ध जिले को अभी तक धान बीज मात्र 473.05 क्विटल तथा मक्का मात्र 18 क्विटल ही प्राप्त हुआ है। जबकि उरद बीज अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य साल की तरह इस बार अरहर, मूंगफली आदि के बीज इस साल वितरित होने की संभावनाएं नहीं है। धान के अलावा अन्य बीजों में पैक्स की रूचि नहीं : विभाग की ओर से अनुदानित बीज का लक्ष्य निर्धारित कर नोडल लैंप्स व पैक्स को राष्ट्रीय बीज निगम से बीज खरीदने के लिये निर्देशित कर दिया गया। बीज प्राप्त करने के लिये पैक्स को संबंधित एजेंसी के नाम से ड्राफ्ट लगाना पड़ता है। लेकिन पैक्स धान के अलावा अन्य बीज खरीदने के प्रति सकारात्मक नहीं है। इस वजह से मक्का, उरद, मूंगफली, अरहर आदि बीज इस बार जिले को प्राप्त हो पाएंगे, इसकी संभावना काफी कम हैं।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले में इस बार 20 नोडल पैक्स बनाए गए हैं यहां से अन्य पैक्सों को बीज भेजे जाएंगे। इस बार धान बीज 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर किसानों को 18.49 रूपये प्रतिकिलो के हिसाब से मिलेगा। गढ़वा जिले में फसल अच्छादन का लक्ष्य : जिले में कृषि विभाग की ओर से फसलों का जो आच्छादन लक्ष्य रखा गया है, वह पिछले वर्ष का ही है। इसमें धान 55 हजार हेक्टेयर, मक्का 27200 हेक्टेयर, दलहनी फसलों में अरहर 29 हजार हेक्टेयर, उरद 10 हजार हेक्टेयर, मूंग 1500 हेक्टेयर, कुल्थी दो हजार हेक्टेयर, तेलहन फसलों में तिल, 1540 हेक्टेयर, मूंगफली 2800 हेक्टेयर, सोयाबीन 300 हेक्टेयर, सूर्यमूखी 120 हेक्टेयर, सरगुजा 300 हेक्टेयर, अरंडी 40 हेक्टेयर शामिल है जबकि मोटे अनाज में ज्वार 150 हेक्टेयर, बाजारा 60 हेक्टेयर तथा मड़ुआ 3400 हेक्टेयर में उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Advertisement
जून माह में पिछले साल से ज्यादा हुई बारिश : इस साल जून माह में अभी तक पूरे जिले की औसत बारिश 73.6 मिमी है़। यह पिछले साल जून माह में हुई बारिश से करीब दोगनी है। साल 2019 में जून माह में 38.9 मिमी बारिश हुई थी। जबकि खेती के लिये पूरे जून माह में 138.8 मिमी सामान्य बारिश निर्धारित है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play