whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27492125
Loading...


एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा access_time 10-Jan-21, 05:03 PM visibility 651
Share



एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का लिया संकल्प


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा के मैदान में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई गढ़वा की बैठक प्रदेश नेतृत्व अष्ट मंडल कमेटी के निर्णय अनुसार संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्यदेव तिवारी एवं संचालन अमित रंजन ने किया। प्रदेश कमेटी के निर्णय पारा शिक्षकों की मांग स्थायीकरण और वेतनमान के समर्थन में गढ़वा जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों द्वारा विचार रखा गया कि झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव के हर चुनाव सभा में घोषणा की थी कि अगर मेरी सरकार बनती है तो पारा शिक्षकों को 3 महीने के अंदर स्थायीकरण करते हुए वेतनमान देने का काम करेंगे। लेकिन सरकार बने हुए 1 साल से ज्यादा हो गया लेकिन हम पारा शिक्षकों की समस्या जस की तस है।
झारखंड सरकार अपनी वादा भूल चुकी है, सरकार की स्थिति को देखते हुए पारा शिक्षकों ने पुन:आंदोलन की राह पकड़ने के लिए मजबूर हैं। संकल्प लिया गया कि प्रदेश कमेटी के आह्वान पर घोषित कार्यक्रम को मजबूती के साथ करेंगे। इस बैठक में सूर्यदेव तिवारी, रवि शंकर ठाकुर, दशरथ ठाकुर, रेशमा खातून, घनश्याम ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद यादव, अखिलेश कुमार कुशवाहा, अंबिका चौधरी, अमित रंजन, फिरोज अंसारी, अनिल केसरी, भूपेंद्र प्रताप देव दीनानाथ मेहता, मुन्ना भारती, सुनील विश्वकर्मा, संतोष कुमार, कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, सुनील यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, आशुतोष शर्मा, रविंद्र मेहता आदि ने अपना विचार दिया।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play