भवनाथपुर : बाजार परिसर में हजारों जनता के बीच विधायक मद से बना सामूहिक शौचालय लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। शौचालय के बिना सबसे ज्यादा परेशानी बाजार में आये महिलाओं को हो रही है। वहीं एक शौचालय में संवेदक के द्वारा कार्य कर अधूरा छोड़ दिया गया है।
बताते चलें कि भवनाथपुर मुख्य बाजार परिसर में यूं तो बराबर लोगों का आने-जाने से भिड़ भाड़ रहता है, परन्तु सप्ताह में लगने वाले दो दिन साप्ताहिक हाट बुधवार व रविवार को बाजार में सामग्री खरीदने बेचने, लगभग चार से पांच हजार पुरुष महिला बाजार आते हैं। बाजार परिसर खरौंधी मोड़ से कर्पूरी चौक से आगे डेढ़ किलोमीटर दूरी पड़ती है, जिसमे इतने आबादी के बीच समस्या को देखते हुए व व्यवसायियों के मांग पर विधायक भानु प्रताप शाही ने विधायक मद से पांच लाख तिरसठ हजार की लागत से दो शौचालय का निर्माण कार्य संवेदक को दिया था, जिसमें मुख्य बाजार के नदी किनारे छह रूम का शौचालय निर्माण के साथ एक डीप बोर भी लगाया गया, परन्तु उसके निर्माण के एक वर्ष बीतने के बावजूद उसमें रख-रखाव के अभाव में महिला-पुरुष निर्मित शौचालय के बाहर खुले में ही लोग शौच कर रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है।
जबकि दूसरा शौचालय कर्पूरी चौक के पूल के पास नदी किनारे कराया जा रहा है, जिसमें बारी बारी से दो लोगों को कार्य सौंपा गया। जिसमें चपरि निवासी महेंद्र पासवान के द्वारा व वर्तमान में भवनाथपुर निवासी धीरेंद्र सिंह के द्वारा कार्य किया जा रहा था जो विगत डेढ़ वर्षों से अधूरा पड़ा है। जबकि उक्त शौचालय निर्माण से कर्पूरी चौक के सैकड़ों दुकानदार के साथ साथ बाजार में दूर से आये ग्रामीणों के लिए काफी सहूलियत होती। परन्तु इसमें सरकारी मद से लाखों रु खर्च के बावजूद लोगों की परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है।