भवनाथपुर : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अजय वर्मा शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीरावस्था में उन्हें इलाज के लिये भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम ने सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में महासचिव वर्मा ने बताया कि वे बाइक से परसोडीह घर जा रहे थे, तभी टावर के पास कुत्ता के बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर पलट गयी। जबकि चिकित्सक ने बताया कि इस घटना में पैर फ्रैक्चर हो गया है।