बंशीधर नगर : नवयुवक क्रिकेट क्लब भोजपुर के तत्वधान में आयोजित कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा लीग मैच शनिवार को एसएससी विलासपुर बनाम सिद्धि के बीच खेला गया। इसमें विलासपुर की टीम ने सिद्धि को 3 विकेट से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। सिद्दी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें वाहिद ने 16 गेंद पर एक छक्के की मदद से 13 रन, सद्दाम ने 11 बॉल में 1 चौके के सहारे 8 रन व परवेज ने 13 बॉल में 6 रनों का योगदान दिया। विलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रीकांत ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटका। वहीं संजीव कुमार ने 3 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट, उत्तम कुमार ने 3 ओवर में 7 रन देकर एक विकेट व दिलीप कुमार ने 1 ओवर में 3 रन देकर एक विकेट लिया।
जवाबी पारी खेलने उत्तरी एसएससी क्रिकेट टीम विलासपुर ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें संदीप कुमार ने एक ओवर में 1 छक्के की मदद से 9 रन, धर्मेंद्र कुमार ने 11 गेंद पर 1 चौके की मदद से 7 रन व धनंजय कुमार ने 9 बॉल में एक चौके की मदद से 7 रन बनाया। इस तरह विलासपुर ने 3 विकेट से सिद्धि को हराकर मैच के अगले चक्र में प्रवेश किया। सिद्धि टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सद्दाम ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट, मनोज कुमार ने 2 ओवर में 3 रन देकर दो विकेट व इम्तेयाज ने 1 ओवर में 1 रन देकर एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच श्रीकांत कुमार को घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धनंजय पासवान के द्वारा दिया गया।
अंपायर की भूमिका में प्रणव कुमार चौबे व राहुल कुमार थे।
जबकि स्कोरर की भूमिका प्रमोद कुमार यादव व कॉमेंटेटर की चंदन पासवान ने निभाया।
मौके पर अनिल पासवान, मनदीप पासवान, सुरेश पासवान, जयलाल मेहता, सुधीर कुमार यादव, उपेंद्र पासवान, विनोद पासवान, बसंत पासवान, नक्छेदी मेहता, प्रेम भुइयां, रामप्यारी राम, अखिलानंद दुबे, सुदेश्वर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।