गढ़वा : शनिवार को राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के संरक्षक विनोद कुमार, अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडे एवं सचिव सत्यनारायण दुबे के उपस्थिति में गढ़वा जिले के वर्तमान अध्यक्ष राम बहादुर शाह के द्वारा एक जिला स्तरीय द्विवार्षिक सम्मेलन आयोजित की गई।
इस बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नए कार्यकारणी का गठन किया गया। इस बैठक में सभी ने संगठन की एकता सहित झारखंड प्रदेश को मजबूती देने पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता राम बहादुर शाह ने किया और नए पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडे ने की।
जिसमें अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ डबल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव गौतम कुमार, उप सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष कन्हैया दास, उप कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार, मीडिया प्रभारी रूपेश कुमार गुप्ता, उप मीडिया प्रभारी शुभ कुमार को बनाया गया है।

इस मौके पर सुनील दुबे, सीमा तिवारी, उषा देवी, मीरा देवी, दीपा देवी, आनंद कुमार, मो. तुफ़ैल, जोगिंदर तिवारी, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार रवि, ओंकार नाथ कन्हैया दास सहित अनेकों अभिकर्ता उपस्थित थे।