whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473086
Loading...


देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है: धर्मेंद्र प्रधान

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-20, 09:46 PM visibility 656
Share



देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है: धर्मेंद्र प्रधान
वर्चुवल रैली में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित वर्चुअल जनसंवाद रैली कार्यक्रम का अभिभाषण भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा सहित जिले भर के सभी विधानसभा में पचास हजार लोगों ने सुना। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद मोदी सरकार आते ही देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज विश्व में कोरोना महामारी से लाखो लोग मर चुके हैं वहीं भारत ने 150 देशों को दवा भेजने का काम किया है। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है, देश में जब कोरोना महामारी पैर फैलाने का कोशिश किया तब प्रधानमंत्री ने सही समय पर लाकडाउन कर देश को बड़ी महामारी से बचाने का काम किया वरना आज देश की हालत अन्य देशो की अपेक्षा ज्यादा खराब हो जाती।
कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार ने जनधन खाता के माध्यम से लोगों को पैसा दिया, पूरे देश में मुफ्त अनाज का वितरण कराया, उज्जवला योजना के तहत गैस फ्री मे दिया गया। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सभी राज्यों को आर्थिक मदद किया गया, साथ ही मोदी सरकार ने देश के किसान, बेरोजगार, व्यवसायियों के लिए बीस लाख करोड़ का पैकेज लाया ताकि भारत को विकास की राह पर तेजी से खड़ा किया जा सके। लेकिन झारखंड सरकार ने हमेशा सिर्फ विरोध करने में ही विश्वास किया। झारखंड में हेमंत सरकार ने जनता के साथ सही व्यवहार नहीं किया, प्रवासी मजदूरों के साथ सही व्यवहार नही किया गया जो बेहद शर्मनाक है। मोदी सरकार का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। मोदी जी ने अच्छा दिन लाने का जो वादा किया था, वह आज देशवासियों के लिए पूरा होता हुआ दिख रहा है।
सबका साथ सबका विकास के तहत देश में हर वर्ग का विकास हुआ है। भारत में विपक्ष के लोग जब भारत सरकार का विरोध करते हैं तो चीन पाकिस्तान के लोग तालियाँ बजाते हैं और वहां के अखबार में मोटे मोटे अक्षरो में भारत सरकार का विरोध लिखा जाता है जो बेहद शर्मनाक है। आत्मनिर्भर भारत में सेना को खुली छुट मिली हुई है। आज देश की सेना बार्डर पर सीना तान कर गर्व से खड़ी है। हमारे सेना के जवान अपनी पुरी ताकत लगाकर देश की सेवा कर रहे हैं। देश को बेचने वाले लोग देश के गौरवशाली पीएम मोदी पर प्रश्न खड़ा करने में लगे हुए हैं, जो देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। चाईना की दलाली करनेवाले लोग मोदी सरकार का विरोध करते हैं लेकिन जनता सबकुछ देख रही है। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया खाद्यान्न को हेमंत सरकार ने जनता तक सही से नहीं पहुँचाया।
झारखंड सरकार खाद्यान्न पहुँचाने मे विफल साबित हुई है। यह देश के लिए मुश्किल समय है , इस कोरोना महामारी से हम सबको मिलकर लड़ना होगा। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में झारखंड की जनता भय के माहौल में जीने को विवश है। पुरे झारखंड के कोने कोने में आज आतंक का साया दिख रहा है। जनता इस महागठबंधन सरकार से मुक्ति चाहती है। पुरे झारखंड में खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में झारखंड सरकार द्वारा कोरोना जाँच का फिस प्राईवेट लैब में बहुत ज्यादा रखा गया है, जबकि अन्य प्रदेश में इसका शुल्क बहुत कम रखा गया है। झारखंड में कोरोना महामारी का भी हेमंत सरकार ने व्यवसायीकरण किया है।
कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा एवं वर्चुअल जनसंवाद रैली के प्रदेश संयोजक बालमुकुंद सहाय ने भी संबोधित किया। मौके पर कार्यक्रम में भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, ब्रजेश उपाध्याय, वीणा पाठक, नवीन जायसवाल, रीतेश चौबे, मुन्ना तिवारी, अनुप दुबे, अविनाश पासवान, विवेकानंद तिवारी, शुभम गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मनोज पाठक सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play