श्री बंशीधर नगर अखिल भारतीय चंद्रवंशी सभा के अनुमण्डल इकाई के सदस्यों की बैठक रविवार को पाल्हे ग्राम स्थित सेवा निवृत्त दरोगा गिरिवर चंद्रवंशी के आवास पर समाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए, प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवा निवासी कृष्णा चंद्रवंशी की हत्या पर दुख व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
बैठक में सभा के अनुमण्डल अध्यक्ष महेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष सोबरन चंद्रवंशी, जिला सचिव काशी चंद्रवंशी, प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी, सचिव गोपाल चंद्रवंशी, नंदू चंद्रवंशी, गिरिवर राम चंद्रवंशी, ललसु चंद्रवंशी, बैजनाथ राम चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, नरेश राम चंद्रवंशी, चन्देश्वर राम चंद्रवंशी, मनोज राम चंद्रवंशी, बिरझु राम चंद्रवंशी, कमलेश चंद्रवंशी, सूर्यदेव चंद्रवंशी, दुखी चंद्रवंशी, शिव प्रसाद चंद्रवंशी, उमेश राम चंद्रवंशी, प्रदीप राम चंद्रवंशी, रामदेव राम चंद्रवंशी, वशिष्ट राम चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित थे।