बंशीधर नगर : बंशीधर नगर - भवनाथपुर मुख्य मार्ग के तुलसीदामर घाटी पर आमने - सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक सहित सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा अनुमंडल अस्पताल में लाकर कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को खतरे से बाहर बताया। घायलों में थाना क्षेत्र के फुलवार ग्राम निवासी सुरेंद्र कुमार और बंशीधर नगर के अमित कुमार का नाम शामिल है।