भंडरिया : श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर में बैठक की गई। बैठक में प्रखंड में 41 सदस्यों की समिति की घोषणा की गई, साथ ही 8 जनवरी को प्रखंड स्तरीय समिति के सदस्यों, मंडल स्तरीय समिति, पंचायत स्तरीय समिति, अभियान टोली एवं जमा कर्ता व हिसाब कर्ताओं की बैठक करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में खंड अभियान प्रमुख निरंजन जायसवाल ने बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। भंडरिया प्रखंड के लोगों को इस पुनीत कार्य में सहयोग हेतु 15 जनवरी से एक अभियान के तहत निधि समर्पण अभियान प्रारंभ होना है।
जिसमें संग्रह टोली प्रत्येक गांव में कूपन के साथ संग्रह के लिए निकलेगी।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह नितेश कुमार, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख देवनारायण सिंह, सह अभियान प्रमुख विपिन मिश्रा, खंड हिसाब प्रमुख प्रेमनाथ ठाकुर, जमा कर्ता प्रमुख सुमित गोस्वामी सहित रूपनिरंजन सिन्हा,अनिल केसरी, अशोक श्रीवास, संजय सिंह, श्रवण ठाकुर, सिंधू कच्छप, दिलीप कुमार तमोली, विजय सिंह,बनारसी मांझी आदि उपस्थित थे।