भंडरिया : अखिल भारतीय आदिवासी महासभा द्वारा झारखंड के जननायक जयपाल सिंह मुंडा के 118 वीं जयंती मनाई गई। नेताओं ने जयपाल सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर महासभा के प्रखंड अध्यक्ष केश्वर केरकेट्टा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अग्रणी हिस्सा लिया था। उन्होंने बहुत दिनों तक अलग झारखंड राज्य बनाने के लिए लड़ाई लड़ी है। जयपाल सिंह मुंडा हॉकी खेल में स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह झारखंड के लिए जो कर गुजरे हैं। उसे हमेशा याद रखने की आवश्यकता है।
इस मौके पर बाना मिंज, सुनीत मिंज, हरिदास तिर्की, मुखिया सुशीला केरकेट्टा, सुनील किस्पोट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।