whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221571
Loading...


झारखंड चिन्हित आयोग ने मनाया आंदोलनकारी दिवस

location_on गढ़वा access_time 03-Jan-21, 06:18 PM visibility 653
Share



झारखंड चिन्हित आयोग ने मनाया आंदोलनकारी दिवस


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के स्थानीय टाउन हॉल के प्रांगण में झारखंड चिन्हित आयोग के द्वारा गढ़वा जिला आंदोलनकारियों की एक बैठक हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता आंदोलनकारी ताम्र पत्र प्राप्त सुभाष प्रसाद केसरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। अलग राज्य के गठन हेतु संकल्प लेने वाले प्रथम नेता जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाने का संकल्प राज्यस्तरीय लिया गया था, इसी क्रम में गढ़वा जिला मुख्यालय में आंदोलनकारियों ने टाउन हॉल के मंच पर स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा का जयंती एवं भारत रत्न झारखंड वनांचल के जनक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुभाष केसरी के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का ध्वज फहरा कर एवं पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जबकि मुरली श्याम सोनी ने जयपाल सिंह मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने आजादी से पूर्व झारखंड अलग स्थापना हेतु संविधान सभा में आवाज उठाते हुए लड़ाई लड़ी थी। जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 3 जनवरी 1930 को हुआ था। 118 वी जयंती समारोह हम सब मना रहे हैं। आजादी के समय जब हमारा देश आजाद हुआ तो पहली बार श्री मुंडा खूंटी से लोकसभा के सदस्य चुने गए। उसके बाद बिहार विधानसभा में इनके झारखंड पार्टी के 37 विधायक थे। इन्होंने पहली बार अलग राज्य स्थापना हेतु लड़ाई लड़ी। आज इनका हम लोग जन्म दिवस मना रहे हैं। इस कार्यक्रम में गढ़वा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नाम से एक संगठन बनाया गया, जिसमें अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार उपाध्याय, महासचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता, सचिव धीलन सिंह, संगठन सचिव मनोज सोनी, धर्म नाथ झा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार द्विवेदी, जबकि परामर्श दात्री समिति में 2 सदस्य को रखा गया है, जिसमे आनंद मोहन तिवारी, विनय कुमार चौबे का नाम शामिल है।
इस कार्यक्रम में आंदोलनकारी रामा सिन्हा, राजेश कुमार गुप्ता, डॉ वीरेंद्र कुमार साह, गणेश बैठा, लालमन बैठा, ओम प्रकाश महतो, ब्रह्मदेव मेहता, दिनेश दुबे, गिरेंद्र पांडे, नागेंद्र तिवारी, दिनेश चौबे, राजकुमार मद्धेशिया, जयंत पांडे, जवाहर पासवान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि उपायुक्त से कल मिलकर गढ़वा जिला में आए हुए ताम्रपत्र और सम्मान पत्र को यथाशीघ्र आंदोलनकारियों में वितरण करने के लिए कल आग्रह किया जाएगा जबकि धन्यवाद ज्ञापन दिनेश दुबे ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play