whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220991
Loading...


भाजपा नेताओं के दावे, अनुसूचित जाति का भाजपा ही है हितेषी

location_on गढ़वा access_time 03-Jan-21, 06:10 PM visibility 650
Share



भाजपा नेताओं के दावे, अनुसूचित जाति का भाजपा ही है हितेषी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा। कांडी : भीम आर्मी, बसपा, वामसेफ पार्टी अपने आप को अनुसूचित जाति के हितैषी बताते हैं, वह केवल अनुसूचित जाति को वोट बैंक समझते हैं। कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति को ठगने का कार्य किया है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान दिया। पाँच जगहों पर उनका स्टेचू बनाया गया। इससे दर्शाता है कि भाजपा की सरकार अनुसूचित जाति के लिए उनके विकास के लिए कार्य कर रही है। उक्त बातें आज गढ़वा जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जवाहर पासवान, गढ़वा जिला अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, गढ़वा जिला भाजपा महामंत्री संतोष दुबे, भाजयुमो पलामू के प्रभारी मुन्ना तिवारी, गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही है।
इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद अनुसूचित समाज का सपना पूरा हुआ है। संविधान के निर्माता को लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में जिस तरह से मोदी की सरकार ने स्टेचू बना कर अनुसूचित समाज को सम्मान दिया है, वह बहुत बड़ी बात है। केंद्र की सरकार ने अपने कैबिनेट में अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए 6000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है, जिससे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों को छलने और ठगने का कार्य किया है। उन्हें केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने बताया कि पहले की सरकार अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति के लिए मात्र एक ग्यारह सौ करोड़ अपने बजट में लाती थी, जबकि भाजपा नीत मोदी सरकार ने 6000 करोड़ अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए बजट मिला कर यह साबित कर दिया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीमराव अंबेडकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। जबकि अनुसूचित मोर्चा गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जो मंत्र था उसे प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए लागू करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अभी कई जगह पर भीम आर्मी नामक पार्टी अपने आप को अनुसूचित जाति के लोगों के लिए हितेषी बता रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ नागरिक संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं जिससे यह साबित होता है कि भीम आर्मी कि लोग दलित के मसीहा नहीं है।
क्योंकि सर्वे में जो बात आई है कि नागरिक संशोधन बिल से अनुसूचित जाति के लोगों को ही फायदा पहुंचा है। भीम आर्मी समाज के लिए अरोड़ा बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड की सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो बजट पेश हुआ है उसमें 60% केंद्र सरकार और 40% राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में देती है, उन्होंने झारखंड के सरकार से मांग किया कि केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजना लागू किया जा रहा है उसे हर हाल में झारखंड में लाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है अनुसूचित समाज इसके विरूद्ध बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। श्री राम ने बताया कि इस बजट से देश के करीब साढे चार करोड़ छात्र-छात्राओं को तथा झारखंड राज के करीब ढाई लाख छात्र-छात्राओं को इससे लाभ होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play