श्री बंशीधर नगर : उसका कला के ग्रामीणों ने अवैध रूप से पशुओं को तस्करी की नियत से छुपते-छुपाते नदी किनारे से ले जाते हुए 8 पशुओं के साथ तीन तस्करों को पकड़कर शनिवार की शाम पुलिस को सौंपा। पुलिस पशुओं को जब्त कर तीनों पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
जेल जाने वालों में महबूब अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, फयमूद्दीन अंसारी तीनों पंडरिया गांव थाना भवनाथपुर का नाम शामिल है। जबकि दो तस्कर कलाम अंसारी व गुलाब अंसारी दोनों पंडरिया गांव थाना भवनाथपुर मौका देख फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पांचों के विरुद्ध पशु तस्करी करने का मामला दर्ज कर कलाम व गुलाब की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
जब्त पशुओं में 8 पाड़ा व एक पाड़ी शामिल है।