श्री बंशीधर नगर : राजा पहाड़ी शिव मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक सह चेचरिया गांव निवासी समाजवादी नेता हरिहर प्रसाद के निधन पर समिति के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष सीद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने कहा की मौत की सूचना मिलने पर समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को काफी दुख हुआ है। हरिहर प्रसाद अपने अंतिम अवस्था तक मंदिर समिति का मार्गदर्शन करते रहे। समाज सेवा में इनकी भूमिका काफी अग्रणी होती थी।
शोक व्यक्त करने वालों में समिति के अध्यक्ष सीद्धेश्वर लाल अग्रवाल, पुजारी रामचंद्र पाठक, गोपाल पाठक, सचिव नंदलाल प्रसाद, हरिहर विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का नाम शामिल है।