श्री बंशीधर नगर : अप्रूवल रेटिंग में पुनः एक बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व्व में पहला स्थान मिला है। जबकि दुनिया के सभी नेता पीएम मोदी से पीछे रहे हैं। यह बातें रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के गढ़वा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी ने कही।
विकास ने कहा कि विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में उनकी लोकप्रियता पर नजर रखने वाली डेटा फर्म के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। विश्व स्तर पर सर्वे व रिसर्च करने वाली फर्म मार्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए नए सर्वेक्षण के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेट अप्रूवल रेटिंग 55 प्रतिशत रही है, जो सबसे अधिक है।
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत रही।
जबकि मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का स्कोर 29 और आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्काट मारिसन का स्कोर 27 था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की अप्रूवल रेटिंग नकारात्मक रही है।
जिसका मतलब है कि उनका समर्थन करने वालों के मुकाबले विरोध करने वालों की संख्या अधिक है। लोकप्रियता के हर पैमाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अव्वल हैं। पीएम मोदी को दुनिया के कई देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला है।