श्री बंशीधर नगर : कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाल्हे कला शिव मंदिर शाखा के स्वयंसेवको ने रविवार को 14 वृद्ध, असहाय व निःशक्त लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। स्वयंसेवको ने कहा कि ठंड के कारण आम जन जीवन प्रभावित हुआ है।ठंड के कारण लोगो को बाहर निकलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्वयंसेवको ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक नही रहने के कारण वृद्ध लोगो को कम्बल, गर्म कपड़ा खरीदने में काफी परेशानी होगी। यह सोचकर कम्बल का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर खण्ड शारीरिक प्रमुख मोहन पासवान, स्वयं सेवक अभिषेक चौबे,रामा कुमार, बिरेन्द्र कुमार, मिथलेश कुमार, नीरज ठाकुर, विकास गुप्ता, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।