whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27214472
Loading...


मध्य विद्यालय मझिगावां के छात्र छात्राओं के बीच साप्ताहिक कलेंडर का वितरण

location_on खरौंधी access_time 02-Jan-21, 06:43 PM visibility 689
Share



मध्य विद्यालय मझिगावां के छात्र छात्राओं के बीच साप्ताहिक कलेंडर का वितरण


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी प्रखंड में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कोविड-19 महामारी के बाद हुए लॉकडाउन के दौरान स्कूल बच्चों के बंद हैं। जिसकी वजह से किसी भी क्लास के बच्चों का सिलेबस पूरा नहीं हुआ। इसलिए पहले डीजी साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई, लेकिन ऐसे में लगभग 70 प्रतिशत बच्चों तक डिजिटल पहुंच नहीं हाेने के कारण वे पढ़ाई नहीं कर पाए। वैसे बच्चों का अधिगम सुनिश्चित करने करने के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया। उसके बाद सरकार के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पाठयक्रम यानी सिलेबस को संक्षिप्त कराया गया और जेसीईआरटी की ओर से पाठयक्रम पुनरावृति सह आच्छादन कैलेंडर तैयार किया गया। नए पाठ्यक्रम के अनुसार साप्ताहिक कार्ययोजना का निर्माण किया गया।
यह कैलेंडर 12 सप्ताह के लिए तैयार किया गया है, जिसे खरौंधी प्रखंड के सभी विद्यालयों में जनवरी से अनिवार्य रूप से लागू करने का आदेश बीईईओ राकेश कुमार ने जारी किया है। प्रखंड के सभी विद्यालयों में शनिवार तक हर हाल में साप्ताहिक कलेंडर का वितरण बच्चों के बीच करने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापक को दिया है। जिसके तहत शनिवार को मध्य विद्यालय मझिगावां के प्रधानाध्यापक कामेश्वर सिंह ने अपने शिक्षकों के साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच साप्ताहिक कलेंडर का वितरण किया। इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता,मंजूषा गुप्ता, इंद्रमण प्रसाद यादव,राजेंद्र सिंह अध्य्क्ष रवि हुसैन आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play