गढ़वा : थाना क्षेत्र के ऊंचरी मुहल्ला निवासी उपेंद्र कुशवाहा की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी। इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा ने गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिक के अनुसार सोनपुरवा बस स्टैंड स्थित बाजार इंडिया के पास अपनी मोटरसाइकिल लगाकर किसी काम से गया था। वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल गायब हो गया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।