श्री बंशीधर नगर : पतरिहा कला निवासी सह भाजपा के पंचायत सहसंयोजक प्रकाश राम की 70 वर्षीया मां सुभगिया देवी का निधन शनिवार की सुबह हो गई। मौत की सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं ने घर जाकर शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक प्रकट किया तथा स्वजनों को ढाढस बंधाया।
शोक प्रकट करने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास कुमार पांडेय, विभूति भूषण चौबे, विनय पांडेय, राकेश चौबे, रिंकू देव, दिनेश राम, सत्येंद्र चौधरी, चिंटू तिवारी, सरयू राम, चंदू पासवान, नन्हकू पासवान आदि का नाम शामिल है।