whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27200712
Loading...


भवनाथपुर विधानसभा के 11 मंडल के 60 केंद्रों में भाजपा के वर्चुअल रैली से जुड़े ग्रामीण

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Jun-20, 05:36 PM visibility 667
Share



						भवनाथपुर विधानसभा के 11 मंडल के 60 केंद्रों में भाजपा के वर्चुअल रैली से जुड़े ग्रामीण
11 मंडलों के 60 केंद्रों में वर्चुअल जन संवाद रैली का आयोजन किया गया


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : मोदी सरकार के फेज टू (द्वितीय कार्यकाल) का 1 वर्ष पूरा होने पर भवनाथपुर विधानसभा के 11 मंडलों के 60 केंद्रों में वर्चुअल जन संवाद रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 साल बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि 1वर्ष में सरकार ने काफी खट्टा मीठा अनुभव किया। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में बगैर दवा वैक्सीन के भी भारत ने डटकर मुकाबला किया। लाखों प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से उनके घरों तक पहुंचाया गया। सरकार ने हर गरीब को दाल मुहैया कराया। रोड पर चल रहे पैदल प्रवासी मजदूरों के लिए भारतीय जनता पार्टी नेशनल हाईवे रिलीफ टीम ने भोजन, दवा, जरूरतमंदों को चप्पल उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार चीन से मुकाबला कर रहा है। दूसरी ओर विपक्षी दल भारत सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। झारखंड की सरकार हर एक मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा के विधायक भानु प्रताप शाही के दिशा निर्देशन पर वर्चुअल जन संवाद रैली का आयोजन किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण राम, मुकेश चौबे ने किया। इधर प्रभारी लक्ष्मण राम ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के अनिल कुमार चौबे, मनोज पहाड़िया, धनंजय कुमार सिंह, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, रघुराज पांडेय, मथुरा पासवान, अभय सोनी, पंकज विश्वकर्मा, श्रवण चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, अखिलेश यादव, शशि कमलापुरी, दिलीप यादव, सखीचंद प्रजापति, मुख्तार अंसारी, संजय कसेरा, लाल मोहन यादव, बिभुतिभूषण चौबे, अशोक सेठ, ओम प्रकाश गुप्ता, कुमार कनिष्क, भानु गुप्ता, संजय यादव, धनंजय कुमार, दयानंद सोनी, उपेंद्र दास, संध्या विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, हेमंत पाठक, प्रसाद त्रिपुरारी सिंह, सहित बड़ी संख्या में भवनाथपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जन संवाद रैली को काफी मेहनत से सफल बनाया है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play