धुरकी : डीआइजी आर लकड़ा ने शनिवार को धुरकी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआइजी ने थाना प्रभारी विनोद कुमार से थाना कार्यालय के सभी दास्तावेजों और एफआइआर पंजी मे दर्ज सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए दिशानिर्देश दिया। डीआइजी ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मीयो से कहा की फरार व नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने इस दौरान थाना कार्यालय और परिसर का भी निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण करने से पुर्व डीआइजी ने सुखलदरी फाॅल का भ्रमण कर मनोरम दृश्य का अवलोकन भी किया।
उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा की सुखलदरी फाॅल के बारे मे जैसी जानकारी प्राप्त हुई थी, बिल्कुल उससे बढ़कर है।
कनहर नदी की पवित्र जलधारा जब पत्थर के चट्टानों के उपर से होकर बहती है तो वह दृश्य प्राकृतिक रचनाओं से सुंदर और मन मोह लेती है। उन्होंने कहा की पर्यटक निर्भीक होकर आएं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे मुस्तैद रहेंगे।
इस दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर कृष्णा रजवार, विवेक कुमार, एएसाइ सुबोध सिंह के अलावे अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।