गढ़वा : दो-दो पूर्व मंत्रियों के साथ ज़िले के भाजपा नेताओं ने शनिवार को डीसी को सभी प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोलने सहित छह सूत्री मांग पत्र सौंपा है। साथ 15 दिनों के अंदर मांगो पर विचार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया है।
पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि सभी प्रखंडों में अभी तक धान क्रय केंद्र खुल जाना चाहिए था। मगर अभी तक नहीं खोला जा सका है। अधिकतर किसान बिचौलियों को धान बेच चुके हैं। वहीं गरीबों को वृद्धा पेंशन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर और गरीब परेशान हैं। किसान लुटे गए हैं। किसान बिचौलियों को धान बेच दिए। कुछ किसानों का ही धान बचा होगा।
राज्य सरकार स्थगित जमीन की रशिद काटने की बात की थी। वह भी अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। डीसी को मांग पत्र सौंपकर 15 दिन का समय दिया गया है। अगर फिर भी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि 60 प्रतिशत किसान बिचौलियों को अपना धान बेच चुके हैं। ज़िला प्रशासन को 15 दिनों का समय प्रतिनिधिमंडल ने दिया है।
मांग पत्र सौंपने वालों में पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय के अलावा भाजपा नेता गिरिन्द्र नाथ पांडेय, विनय चौबे, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, अनंत कुमार दुबे, सुरज कुमार गुप्ता, अंजनी तिवारी, प्रमोद कुमार चौबे, प्रमोद कुमार सिंह आदि शामिल थे।
जबकि डीसी को सौंपे गए मांग पत्र में सभी प्रखंडों में अविलंब धान क्रय केंद्र खोलने, 15 वें वित्त की राशि से विकास कार्य संचालित करने व मजदूरों को काम देकर पलायन को रोकने, भूमि का ऑनलाइन रशीद काटने, प्रधानमंत्री आवास योजना में बिचौलियागिरी को समाप्त करने, चार माह से लंबित वृद्धा पेंशन का भुगतान करने और ज़िले के वंचित लोगों का लाल कार्ड मुहैया कराने जैसी मांगे शामिल है।