गढ़वा : जिला युवा मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष सह भाजयुमो के पलामू प्रभारी राम आशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को गढ़वा जिला का वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओ औऱ खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। जबकि चंद्र बहादुर सिंह को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुन्ना तिवारी ने हमारे चैनल को बताया कि आने वाले समय में वेटलिफ्टिंग में गढ़वा जिला खेल में एक अलग पहचान बनाएगी और नियमित प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल से जोड़ा जाएगा। साथ ही युवाओं के लिए खेल में अवसर लेकर आएगा यहां से ओलंपिक जैसे खेलों में भी प्रतिभागी को भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालो में विवेक पाठक, राजन दुबे, अविनाश पासवान, प्रभात चंद्रा, नवनीत मेहता, नीरज सिंह, शैलेश तिवारी, उत्तम कमलापुरी, रामानुज सिंह, संजय कमलापुरी, पंकज चंद्रा, दिनेश लाल, सुधीर दुबे सहित अन्य लोगों के नाम शामिल है।