श्री बंशीधर नगर : श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा में नूतन वर्ष के अवसर पर संध्या समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का शुभारंभ शंख ध्वनि, बन्देपुरुषोतम ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संध्याकालीन प्रार्थना, सामूहिक नाम जप, अनुश्रुति ग्रंथ व शाश्वती ग्रंथ का पाठ किया गया।
इस अवसर पर ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने नूतन वर्ष 2021 के शुभागमन पर कहा कि यह वर्ष सबो के लिए मंगलमय हो। सबो पर श्री श्री ठाकुर जी की कृपा बनी रहे।उन्होंने कहा कि वर्तमान सद्गुरु के आदेश का पालन करने से ही मनुष्य सभी बन्धनों से मुक्त हो जाता है, क्योकि सद्गुरु के आदेश का पालन करना ही सबसे बड़ा मन्त्र है।
उन्होंने दीक्षा दिलाने पर बल देते हुए कहा कि दीक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने वर्तमान समय मे कोविड 19 से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि धैर्य धरने से विपति कटती है।
सत्संग में धृतिसुन्दर लाल, अखिलेश प्रसाद, राज कुमार, शक्तिदास सिन्हा, अशोक कुमार, राजेश कुमार, अनिता देवी, गीता कुमारी, रंजना कुमारी, निर्मला कुमारी, प्रभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।