श्री बंशीधर नगर : राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर धुरकी मोड़ के समीप हुए मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में सरहसताल गांव निवासी मुकेश कुमार घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए घायल के परिजनों ने बताया कि नव वर्ष के पिकनिक के लिए कुंबा डैम गया था, उसी दरमियान आने के क्रम में धुरकी मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे घायल हो गया।