ब्रेकिंग न्यूज़
गढ़वा : तीन दिनों से लापता युवक का शव शहर के सोनपुरवा में कुंए में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। बताते चलें कि युवक शहर के पाठक मुहल्ला का रहने वाला था। दो दिन पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस छानबिन में जुट चुकी है ।
घटना स्थल पर एसपी को बुलाने को ले कर आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परिजनों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। शव कुआं में ही पड़ा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार के आश्वासन पर सड़क जाम को हटाया गया, लिखित शिकायत दीजिए दोषियों पर कार्रवाई होगी ।
इसे भी पढ़ें.... रितेश हत्याकांड में पुलिस की भूमिका को ले लोगों में आक्रोश ।