भवनाथपुर सिंघी ताली निवासी देवेंद्र कुमार चौबे के खाते से साइबर क्राइम के जरिये 146500 रु फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर देवेंद्र चौबे के द्वारा भवनाथपुर थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की गई है।
दिए जानकारी में देवेंद्र चौबे ने बताया है कि मेरे पुत्र के मो. पर एक व्यक्ति द्वारा, पीएम किसान धन योजना कार्यालय पटना से बोल रहा हूँ आपके खाते में दो हजार रु गया है और आप अपना अन्य एकाउंट न एटीएम का पिन आधार दीजिये जिसमें 12000 हजार रु और दिया जायेगा। आपके मो. पर एक ओटीपी जाएगा, उसको सिर्फ बताना पड़ेगा। दो हजार रु खाता में आया देख विकाश ने अपना स्टेट बैक का अकाउंट न. पीएनबी बैक का अकाउंट न. व अन्य दस्तावेज उसके व्हाट्सएप न. पर डाल दिया।
कुछ देर बात जब उसके मो. पर एकाउंट से पैसा गायब होने की सूचना मिली तो उसने दुबारा उस नम्बर पर ट्राई की, परन्तु फोन बंद आ रहा था। तब विकाश को पता चला कि मेरे साथ धोखाधड़ी से पैसा की ठगी हुई है।