whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208361
Loading...


मनचलों ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

location_on केतार access_time 01-Jan-21, 08:31 PM visibility 648
Share



मनचलों ने आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार


योगेंद्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : थाना से महज आधा किमी दूर बी मोड़ के पास कल शाम को छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमें भवनाथपुर के सोन नदी से पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम में मलचलो ने एक आठवी कक्षा के 15 वर्षीय नाबालिक लड़की बदला हुआ नाम इकशवी कुमारी, पिता राजू कुमार से फोन नम्बर मांगने लगा। नहीं देने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके घर में घुस गया। इसका विरोध पीड़िता की माँ व बहन के द्वारा किया गया। उसी बीच बचाव करते हुए धर्मेन्द्र बैठा नामक व्यक्ति सामने आया तो उसके साथ मारपीट किया गया। आरोपी शराब के नशे में धुत दुष्कर्म करने के नियत से लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। इसी क्रम में लोगों की भीड़ जुटने लगा। भीड़ देख मनचले भाग गए। फिर दुबारा शाम 6 बजे दो शराब के नशे में वही युवक आए।
लड़की के साथ हाथापाई करने लगे। तभी पीड़िता के चिल्लाने पर उसकी माँ आ गई। मनचले उसके माँ के साथ भी हाथापाई करने लगे। माँ के चिल्लाने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर शोरगुल करने लगे, फिर भी वो लोग निडर होकर घटनास्थल पर जमे रहे। इसी क्रम में दूरभाष के माध्यम से थाना प्रभारी को सूचित किया गया। जिसे लेकर त्वरित करवाई करते हुए थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुच कर मामला को शांत कराते हुए सभी युवकों को हिरासत में लिया। जिसमें लड्डू गुप्ता उम्र 25 वर्ष, विशाल सिंह उम्र 26 वर्ष, सुजीत कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष पिता सदानंद सोनी, अमन कुमार सोनी उम्र 30 वर्ष पिता मनोज कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता लालमन सिंह, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, केतन कुमार, गौरव सिंह उम्र 27 वर्ष पिता दिलीप सिंह एवं चार अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अभियुक्त अमन कुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह, सुजीत कुमार सोनी पिता सदानंद सोनी, अंकित कुमार सिंह पिता लालमन सिंह का नाम शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर अनुसंधान की गई। जिसमे कांड संख्या 01/2021 धारा 147/148/ 323 /354(ए)/452 भादवी एवं 12 पोक्सो एक्ट 2012 के विरुद्ध, जिसमें 13 अभियुक्त पर मामला दर्ज करते हुए तीन अभियुक्त को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया। फरार अभियुक्तों का पुलिस के द्वारा खोजबीन जारी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play