whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207037
Loading...


सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर मानस महायज्ञ को ले किया गया विचार विमर्श

location_on कांडी access_time 01-Jan-21, 08:10 PM visibility 648
Share



सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर मानस महायज्ञ को ले किया गया विचार विमर्श


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ के पास में अवस्थित अयोध्या धाम के सिद्ध पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर प्रेम शंकर दास जी महाराज एवं सतबहिनी के संत हरिदास जी की कुटिया के समीप मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के बैनर तले आम जनों की बैठक की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सबसे पहले एक दूसरे को नए साल की बधाई दी। इसके बाद पिछले 20 वर्षों से स्थापित परंपरा के अनुसार आम जनों के द्वारा आयोजित किए जाने वाले मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने मानस महायज्ञ के 20 वें आयोजन को लेकर हाथ उठाकर एवं ध्वनि मत से सहमति दी। लोगों ने कहा कि वर्ष 2002 से मानस महायज्ञ की स्थापित परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी धूमधाम से महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी 2021 को महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि पहली मार्च को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अरणी मंथन के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। पहली मार्च से नौ मार्च तक मानस महायज्ञ के दौरान हवन पूजन, मानस का पारायण पाठ एवं भारत के विशिष्ट मंचों से पधारने वाले विद्वत जनों का प्रवचन होगा। जबकि 10 मार्च को महायज्ञ की महा पूर्णाहुति, भंडारा तथा साधु संत एवं विद्वत जनों की विदाई होगी। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि समिति के तीनों कोटि के सदस्य - विशिष्ट स्थाई, स्थाई एवं सामान्य सदस्यों के द्वारा आम जनों के साथ तन, मन, धन से महायज्ञ की सफलता को लेकर मेहनत किया जाएगा।
पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष आयोजित होने वाला महायज्ञ और अधिक सफलता के साथ संपन्न होगा। इस मौके पर रामदास दुबे, नवल किशोर तिवारी सहित कई लोगों ने अपना विशिष्ट स्थाई सदस्यता शुल्क भी जमा कर दिया। अंत में मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर समिति के उप सचिव सुदर्शन तिवारी, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी एवं नंदलाल दुबे, संयोजक पीआर सिन्हा, अनूप सिंह, राम रंजन, रामजन्म पांडेय, पारसनाथ सिंह, पूर्व मुखिया जय किशुन राम, देवी दयाल राम, सुखदेव शाह, राम ध्यान शाह, दिलीप कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play