श्री बंशीधर नगर : नव वर्ष के अवसर पर प्रखण्ड के सलसलादी ग्राम स्थित बंशी पहाड़ योगी बाबा के स्थल पर राणा सिंह के नेतृत्व में सलसलादी, सिंहपुर व मर्चवार ग्राम के ग्रामीणों ने सामूहिक वन भोज का लुत्फ उठाया। वन भोज कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव के विकास की चर्चा किया।लोगो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द व भाई चारा बढ़ता है। ग्रामीणों ने मिल जुलकर लिट्टी चोखा बनाया व वनभोज का लुत्फ उठाया।
वन भोज कार्यक्रम में राणा सिंह, सेवा निवृत्त शिक्षक बिगन ठाकुर, बेचन ठाकुर, शिवनाथ बैठा, मुन्द्रिका पासवान, दानी बैठा, लखन ठाकुर, अशोक चंद्रवंशी, संजय ठाकुर, नगीना सिंह, कृष्णा सिंह, अरविंद पासवान,.उदेश पासवान, जय राम पासवान, पासवान, अयोध्या चौधरी, सभा राम, हिरचन पासवान, बुचुन कहार, दानी बैठा, कैलास चौधरी, मन्धारी राम, उदय ठाकुर, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।