धुरकी : प्रखंड के कनहर नदी स्थित सुखलदरी फाॅल मे नया साल सेलिब्रेट करने के लिए सपरिवार पिकनिक मनाने पहूंचे पर्यटक।
वहीं नववर्ष को लेकर बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने प्रखंड कार्यालय से पांच कर्मियों को बतौर दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है, वहीं फाॅल परिसर मे इस वर्ष अत्यधिक भीड़ देखी गई। बीडीओ ने दंडाधिकारियों सख्त निर्देश दिया था की फाॅल में कुदकर या गहरे पानी में कोइ भी पर्यटक नहीं नहाएं। वहीं पांच दंडाधिकारियों को विभिन्न स्थलों मे तैनात किया गया ताकी बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह से असुविधा नही हो। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ स्वयं तैनात थे।
बीडीओ ने बताया की नववर्ष का दिन धुरकी प्रखंड के पर्यटन स्थलो पर शांतिपूर्ण तरिके से गुजर गया।
इस दौरान पीएसआइ कृष्ण रजवार, एएसआइ आलोक कुमार, सुबोध सिंह व दंडाधिकारी जीतेंद कुमार, मनिष कुमार, राकेश रंजन, एजाज अंसारी, शुभलाल राम सहित अन्य उपस्थित थे।